Madhya Pradesh
24 Oct 2026, 11:25 PM
कुत्तों का आतंक, 15 दिन में 379 पर हमला
News Patrika
@newspatrika
रतलाम। शहर की सडक़ों से लेकर गांवों की गलियों तक आवारा कुत्तों का आतंक लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। राहगीर और वाहन चालक ही नहीं, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। 15 दिन में 379 लोगों पर कुत्तों ने हमला कर घायल किया, जो अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे हैं।गुरुवार शाम समीपस्थ ग्राम पलसोड़ी में कुत्तों के हमले में तीन वर्षीय बालिका मनीषा भाभर की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लगातार हो रहे हमलों और मौतों के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा प्रभावी नियंत्रण नहीं किए जाने से उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)