Uttar Pradesh
23 Oct 2026, 07:58 PM
UP MLC Election: महोबा में बूथ पर बीजेपी की पर्ची ले जाने का आरोप, सपा ने की शिकायत
ABP News
@abpnews

महोबा में शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान मतदाता पर्ची को लेकर विवाद सामने आया है. मामला सदर तहसील में बने पोलिंग बूथ संख्या 205 का है, जहां समाजवादी पार्टी के नेता योगेश यादव योगी ने भाजपा प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह कमल छपी पर्ची मतदान केंद्र के अंदर ले जाने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी तरफ डीएम, एसपी ने पुलिस और प्रशासन के साथ पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.

आपको बता दें कि महोबा में शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभाश कुमार और एसपी शशांक सिंह ने  पुलिस बल के साथ बूथों का निरीक्षण किया. जहां मतदाताओं को एक-एक करके बूथों में जाने दिए जा रहा है जहां पैन, मोबाइल ,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के जाने पर रोक लगाई गई है.

यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?

पोलिंग बूथ संख्या 205 में मतदाता पर्ची को लेकर विवाद

इस दौरान मतदान के दौरान सदर तहसील में बने पोलिंग बूथ संख्या 205 में मतदाता पर्ची को लेकर विवाद सामने आया है. जहां समाजवादी पार्टी के नेता योगेश यादव योगी ने भाजपा प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह कमल छपी पर्ची मतदान केंद्र के अंदर ले जाने का आरोप लगाया है.

सपा नेता पीठासीन अधिकारी से की शिकायत

उनका कहना है कि एक युवक बीजेपी प्रत्याशी का फोटो और चुनाव चिन्ह लगी पर्ची लेकर बूथ के अंदर घूम रहा था जो चुनाव नियमावली के विरुद्ध है. इस दौरान सपा नेता ने इस पर आपत्ति जताते हुए पीठासीन अधिकारी से शिकायत की और ऐसी पर्चियों को अंदर ले जाने पर रोक लगाने की मांग की.

वहीं, मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभास कुमार और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीएम इंद्र नंदन सिंह, एएसपी वंदना सिंह, सीओ रविकांत गौड़ और एसडीएम शिवध्यान पांडे समेत अन्य अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए.

जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बताया कि जनपद में नौ मतदान स्थलों पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सदर तहसील स्थित मतदान केंद्र पर निरीक्षण के दौरान मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होता मिला. अन्य मतदान केंद्रों पर भी प्रक्रिया जारी है

वहीं, एसपी शशांक सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मानक के अनुसार पुलिस बल तैनात किया गया है. मतदाताओं की जांच के लिए पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं लगाई गई हैं. थाना पुलिस, सेक्टर और जोनल टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाली भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखी जा सके.

मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)