अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
Uttar Pradesh 23 Oct 2026, 07:58 PM

अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार

ABP News
@abpnews

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर चल रही सियासत के बीच शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले से जुड़े पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला सनावर दोनों देहरादून कोर्ट में पेश हुए और नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति दी है. शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ देहरादून स्थित अदालत पहुंचे. उन्होंने मीडिया के सामने सहमति पत्र दिखाते हुए कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं.

अदालत में पेशी के बाद जब सुरेश राठौड़ से मामले से जुड़े वायरल ऑडियो को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है, इसलिए जांच एजेंसी पर ही सब छोड़ देना चाहिए.

उर्मिला सनावर के गंभीर आरोप

उर्मिला सनावर ने कोर्ट में पेशी से पहले पत्रकारों में कहा कि अगर नार्को टेस्ट हुआ तो अंकिता केस ही नहीं, बल्कि कई और हत्याकांडों का भी पर्दाफाश होगा. उन्होंने आरती गौड़ समेत कई बड़े नामों का जिक्र करते हुए उनका भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. उन्होंने सुरेश राठौड़ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?

क्यों अहम है नार्को टेस्ट?

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का सबसे संवेदनशील मामला रहा है. इसमें कथित वीआईपी की पहचान को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं. अब दोनों पक्षों की ओर से नार्को टेस्ट की सहमति के बाद सभी की निगाहें सीबीआई जांच और कोर्ट की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation