UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
Uttar Pradesh 23 Oct 2026, 07:58 PM

UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

ABP News
@abpnews

आगरा में यूपी विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election) में महासंग्राम की खबरें सामने आई हैं. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कैमरे के सामने फूट-फूट कर रो पड़े. सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता में भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है.

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है. सरकारी मशीनरी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने लगाया है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और न्याय व्यवस्था से भरोसा उठने की बात कही है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि शाही जामा मस्जिद जाकर वह इस्लाम कबूल करेंगे.

मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई

सपा प्रत्याशी ने प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल

एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि खुलेआम बूथ कैप्चरिंग हो रही है, खाने के नाम पर कमरा बंद कर मनमानी हुई है. मेरे परिवार के साथ मुझे भी जेल में डाल दें. सपा प्रत्याशी के आरोपों से आगरा में चुनावी माहौल गरमा गया है. फतेहाबाद ब्लॉक में भी बूथ कैप्चरिंग का तथाकथित वीडियो भी वायरल हुआ है.

सपा प्रत्याशी के आरोपों पर अधिकारियों ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की शिकायत पर आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह का बयान भी सामने आया है.  आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की तरफ से शिकायत दी गई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है. नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है.

'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation