Indore, Madhya Pradesh
04 Oct 2026, 11:25 AM
502 ग्राम की ‘मीरा’ ने भरी अंतरिक्ष उड़ान, इंदौर के पुनीत ने बनाया मिनिएचर कैमरा, कर दिखाया कमाल
Patrika
@patrika
Indore news: एमपी में इंदौर के एसजीएसआइटीएस से पढ़े इंजीनियर पुनीत बदेका की विकसित की गई स्पेस इमेजिंग तकनीक अब अंतरिक्ष तक पहुंच गई है। हैदराबाद की डीपटेक कंपनी ईओन स्पेस लैब्स के को-फाउंडर पुनीत बदेका और उनकी टीम द्वारा विकसित महज 502 ग्राम की ‘मीरा’ ने स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 मिशन के साथ लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचकर पहली सफल ऑर्बिटल फ्लाइट पूरी की है। इसे कैलिफोर्निया के वेंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया। ‘मीरा’ को टेकमी 2 स्पेस के एमओआइ-1ए ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट से इंटीग्रेट किया था। अर्थ ऑब्जर्वेशन के लिए विकसित यह सिस्टम हाई डेफिनिशन मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग में सक्षम है। कंपनी के अनुसार इसमें नौ मल्टीस्पेक्ट्रल बैंड और 9.2 मीटर का ग्राउंड रिजोल्यूशन है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)