Bhopal, Madhya Pradesh
04 Oct 2026, 11:25 AM
अमित शाह ने सीएम मोहन यादव की ठोंकी पीठ, एमपी के कई अन्य नेताओं को भी खुश कर गए केंद्रीय मंत्री
Patrika
@patrika
Amit Shah :केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह ने अपने दो दिवसीय दौरे में एमपी को अनेक सौगातें दीं। उन्होंने 3 साल में नशा मुक्ति का भी संकल्प व्यक्त किया। प्रदेशवासियों के साथ ही अमित शाह, मुख्यमंत्री और अनेक अन्य मंत्रियों व नेताओं को भी खुश कर गए। सीएम मोहन यादव की उन्होंने भरे मंच से तारीफ की। इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सत्ता-संगठन के वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात भी की। अमित शाह के दौरे की रविवार को भी राजनैतिक गलियारों में चर्चा होती रही। लोगों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने इस बार सत्ता संगठन के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं का खासा ध्यान रखा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)