आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, बोले- ये तानाशाही
Uttar Pradesh 01 Nov 2026, 07:18 PM

आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, बोले- ये तानाशाही

ABP News
@abpnews

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद रविवार (01 नवंबर) को राम नगरी अयोध्या पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान संजय सिंह ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि इसमें वास्तविक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. उन्होंने 13 करोड़ 37 लाख मतदाताओं के नाम कटने का दावा किया और इसकी जांच की भी मांग की.

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता ने विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोप लगाए. संजय सिंह ने कर्नाटक में भी मतदाताओं के नाम कटने का दावा किया. उन्होंने कथित चुनावी गड़बड़ियों की जांच और प्रभावित राज्यों में दोबारा चुनाव कराने की मांग की.

आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी की आलोचना की. उन्होंने इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया और यूपी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. आप नेता ने कहा कि यूपी की तुलना रावण की लंका से नहीं की जा सकती है. उत्तर प्रदेश प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण, काशी, मथुरा और अयोध्या की भूमि है.

BJP सरकार की तानाशाही चरम पर- संजय सिंह

रामपुर जेल से रिहा होने के बाद ईडी की ओर से आजम खान को हिरासत में लिए जाने पर संजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''ये गजब की गुंडागर्दी है. हाईकोर्ट से मिली जमानत की कोई अहमियत नहीं है, तुरंत ED ने गिरफ्तार कर लिया. BJP सरकार की तानाशाही चरम पर है. अत्याचार की सारी सीमा पार हो चुकी है.

कायर किंग क्रूर होता है- संजय सिंह

संजय सिंह ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ''कायर किंग क्रूर होता है. ऐसा इतिहास में बताया गया है. वर्तमान वही है. सत्ता का ये गुरूर जल्द ख़त्म होगा मोदी जी.'' बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जेल से रिहा होने के तुरंत बाद शनिवार (31 अक्टूबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था.

'सजा भुगतनी पड़ेगी' ED की गिरफ्त में आजम खान पर BJP से आया पहला बयान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation