'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
Uttar Pradesh 01 Nov 2026, 07:18 PM

'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा

ABP News
@abpnews

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की गिरफ्तारी पर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश हुई है, समाजवादी पार्टी ये नहीं चाहती थी कि आजम खान चुनाव से पहले जेल से बाहर निकलें क्योंकि सपा को ये पता चल चुका था कि आजम खान स्वामी प्रसाद मौर्य और राहुल गांधी एक हो चुके हैं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक सपा को लग रहा था कि आजम खान कांग्रेस को कहीं इतना ताकतवर न बना दें कि कांग्रेस अपने दम पर ही चुनाव लड़ने इस मैदान में न आ जाएं. उन्होंने कहा कि आप क्रोनोलॉजी समझिए कि केंद्रीय एजेंसियां जिस के हाथ में हैं वह किस की बात मानते हैं.

'समय आने पर साजिश का पर्दाफाश होगा'

अखिलेश यादव के नाम पर उन्होंने कहा मैं कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन मैं कभी छोटी बात नहीं कहता. वक्त आने दो इस साजिश का पर्दाफाश होगा. प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बीजेपी तो सामने खड़ा शत्रु है लेकिन आजम खान के असली शत्रु तो उनके घर में मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि क्रोनोलॉजी समझिए स्वामी प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी से मिलना फिर आजम खान के परिवार से मिलना और कांग्रेस का 200 सीटें मांगना फिर अखिलेश यादव का ये दिखाना और अगर सपा वाले आजम खान के इतनी ही हमदर्द थे तो जब आज़म खान जेल से निकल रहे थे तो सपा का कोई बड़ा नेता लखनऊ से क्यों नहीं पहुंचा? बहुत से सवाल हैं.

जब उनसे पूछा गया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल तो केंद्र सरकार के हाथ में है अखिलेश यादव के हाथ में तो है नहीं तो उन्होंने कहा कि मसला ये नहीं है कि केंद्रीय एजेंसी किस के हाथ में है मसला ये है कि जिनके हाथ में केंद्रीय एजेंसी है वो किस की बात मानते हैं. क्या आखिलेश यादव? तो उन्होंने कहा मैं कुछ नहीं कहना चाहता.

'जिसका भगवान में विश्वास वही बगेगा सीएम'

उन्होंने कहा कि आजम खान बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं. इस बार यूपी का चुनाव महाभारत की तरह एक धर्मयुद्ध होगा. यूपी की जनता जिसे चाहेगी मुख्यमंत्री बन देगी जिसका भरोसा भगवान में होगा वह जीतेगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation