महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा
Uttar Pradesh 01 Nov 2026, 07:18 PM

महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा

ABP News
@abpnews

महोबा में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. साप्ताहिक बाजार में हवाई फायरिंग का विरोध करने पर बाजार समिति के सदस्य को अगवा कर बंधक बनाया गया. दबंगों ने युवक को नग्न कर बेरहमी से पीटा, पैर छुलवाए और 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. वहीं पुलिस पर भी इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप के लगे हैं.  पीड़ित ने एसपी की चौखट पर गुहार लगाई है.

दरअसल, मामला खरेला थाना क्षेत्र के जरौली गांव का है. पीड़ित शैलेंद्र कुमार, जो स्थानीय बाजार समिति के सदस्य हैं, ने 8 अक्टूबर को बाजार में आरोपियों द्वारा की गई हवाई फायरिंग का विरोध किया था और उनका अवैध असलहा पुलिस को सौंपा था. आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले और अधिक बढ़ गए.

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में कंपनी पर लापरवाही का आरोप, UCADA के आदेश की अनदेखी?

व्यापारी को किडनैप करने के बाद निर्वस्त्र कर पीटा

इसके बाद, 28 अक्टूबर को जब शैलेंद्र अपने साथी के साथ लौट रहे थे, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया. उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर बंधक बनाया गया और एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर दो घंटे तक अमानवीय प्रताड़ना दी गई. दबंगों ने न केवल उनकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उन्हें नग्न कर वीडियो भी बनाया और पैर छुलवाने जैसी हरकत की. घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि आरोपियों ने 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहां की तेरे द्वारा पुलिस को हमारा तमंचा दिए जाने से एक लाख खर्च हो गए इसकी भरपाई तुमसे होगी.

पीड़ित ने जब थाने में न्याय की गुहार लगाई, तो आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया और मामले को दबाने की कोशिश की. मजबूरन पीड़ित परिवार को अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शरण लेनी पड़ी है. इस घटना से बाजार समिति कर अन्य सदस्य भी खौफ में है उन्हें डर है कहीं और फिर दबंग ऐसी हरकत न करें.

पीड़ित के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे समिति के अन्य सदस्य निर्भय राजपूत ने बताया कि दबंग अपना वर्चस्व दिखाने के लिए ऐसी घटना अकसर करते रहते है जिससे लगने वाले बाजार  को लेकर डर बना हुआ है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए. इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बहरहाल इस घटना को लेकर खरेला थाना प्रभारी नन्नेलाल ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर कर आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, PMLA कोर्ट का आदेश; डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation