Uttar Pradesh
23 Oct 2026, 07:58 PM
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान BJP-सपा समर्थक भिड़े, जमकर हंगामा और हाथापाई
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान डीएवी डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ. मतदान स्थल पर एजेंट कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और भाजपा व समाजवादी पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई.

विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया. हंगामे के चलते मतदान स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही चुनाव ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं, मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

यह भी पढ़ें: 'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप

एजेंट के कार्ड को लेकर हंगामा

दरअसल, शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के डीएवी डिग्री कॉलेज में मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा था. इसी दौरान एजेंट कार्ड को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और भाजपा व सपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी. बताया जा रहा है कि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद कॉलेज परिसर के बाहर धक्कामुक्की और हाथापाई हुई.

हंगामे की स्थिति बनने पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया. घटना की सूचना मिलने पर चुनाव ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी भी मतदान स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्था का जायजा लिया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान का दावा

इस मामले में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव आयुक्त के निर्देशन में कराया जा रहा . चुनाव ऑब्जर्वर भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराया जा रहा है. जिलाधिकारी ने बूथ कैप्चरिंग की बात से इनकार करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है.  मतदान केंद्र के अंदर केवल मतदाताओं और नियमानुसार अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)