रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई
Uttar Pradesh 23 Oct 2026, 07:58 PM

रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई

ABP News
@abpnews

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 2 नवंबर तक का समय दिया है. मामले में अगली सुनवाई भी 2 नवंबर को होगी.

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शिकायत पर जांच जारी है और अभी बैंक डिटेल नहीं मिली है. इस पर डॉ. रोहिणी घावरी के वकील ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस जांच में देरी कर रही है. वकील ने कहा कि अब पुलिस ट्रैवल डेटा तलाश रही है, जबकि ऐसे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए थी.

तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए थी- वकील

रोहिणी घावरी के वकील ने कोर्ट में कहा कि आरोपी सांसद हैं और जांच में देरी होने पर उनके मामले को प्रभावित करने की आशंका है. उन्होंने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए कहा कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में कम से कम सात साल और अधिकतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान है. वकील ने दलील दी कि ऐसे मामले में जांच के नाम पर देरी करने के बजाय तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए थी.

दलित एक्टिविस्ट और पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उनका आरोप है कि स्विट्जरलैंड में पढ़ाई के दौरान 2021 के आसपास दोनों संपर्क में आए थे और करीब तीन साल तक रिश्ते में रहे. रोहिणी घावरी के मुताबिक, सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने उनसे दूरी बना ली. उन्होंने सांसद पर मानसिक और भावनात्मक शोषण तथा शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के भी आरोप लगाए हैं. इससे पहले की सुनवाई में भी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation