Uttar Pradesh
06 Nov 2026, 03:52 PM
लखनऊ में सपा दफ्तर के सामने लगा पोस्टर, अखिलेश को बताया 'तीन जनरेशन का नेता'
ABP News
@abpnews

दीपावली के त्योहार से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन में पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें तीन जनरेशन को साथ जोड़ने की कोशिश की गई है. सपा समर्थक ने इस पोस्टर में दीपावली के मौके पर नया नारा दिया है जिसमें अखिलेश यादव को मिलेनियल्स, जेन जी और जेन अल्फा का नेता बताया है और दावा किया कि अखिलेश यादव ही भविष्य है.

सपा दफ़्तर के बाहर लगा पोस्टर

दिवाली से पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के सामने ये पोस्टर लगाया गया है. जिसे सपा नेता इंजीनियर हिमांशु द्विवेदी ने लगवाया है. इस पोस्टर में दाईं तरफ़ अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर लगी है. और सबसे ऊपर की ओर लिखा है 'थ्री जनरेशन, वन फ्यूचर: अखिलेश'. इसके साथ ही सपा के पीडीए फॉर्मूले को साधते हुए तीनों जनरेशन को जोड़ने की कोशिश की गई है.

AMU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम बनीं उपाध्यक्ष

पोस्टर में मिलेनियल्स पावर (पी) जेन जी ड्राइव (डी) और जेन अल्फा एक्शन (ए) बताते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी और नारा दिया- 'अंधकार पर प्रहार, अखिलेश हैं तैयार!' इस पोस्टर के जरिए सपा ने यूपी चुनाव से पहले तीन पीढ़ियों को साधने की कोशिश की है. जिसे सपा की आगे की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है. सपा ये पोस्टर आज चर्चा में बना हुआ है.

कांग्रेस पार्टी ने भी किया पोस्टर का समर्थन

दूसरी तरफ सपा के इस पोस्टर को लेकर सहयोगी कांग्रेस पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने इस पोस्टर का समर्थन करते हुए कहा कि "कांग्रेस पार्टी इस पोस्टर को घनात्मक ऊर्जा के रूप में देखती हैं.

हमारे इंडिया गठबंधन के साथी अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी अगर जेनजी को साध रहे हैं तो वो हमारे राहुल गांधी के सपने को साध रहे हैं अगर वो मिलेनियल्स को साध रहे हैं तो वो राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन और काँग्रेस के सपनों का साकार कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन नल-नील, कोल-भील, पिछड़े-दलित, आदिवासी महिला, नौजवान, किसान अल्पसंख्यक, पीड़ित, शोषित वंचितों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के कुशासन को उखाड़कर फेंकेगा."

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह के पोस्टर अभी और लगेंगे. हम भाजपा की तरह नहीं कि नकारात्मक पोस्टर लगाएं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6
Comments (0)