Uttar Pradesh
06 Nov 2026, 03:52 PM
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है. इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना ने प्रदेश की पारंपरिक कलाओं को नई पहचान दिलाई है. उन्होंने कहा प्रदेश के शिल्पकारों और हुनरमंद कारीगरों की साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प को विशिष्ट पहचान मिली है.

वैश्विक स्तर पर मिल रही उत्पादों को पहचान

सीएम योगी ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना को जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है. वहीं, 81 जीआई टैग के साथ उत्तर प्रदेश की विशिष्ट उत्पाद परंपराएं वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं.

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की समृद्ध विरासत और कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों के परिश्रम के प्रति सम्मान है.

ओम प्रकाश राजभर बोले- 'अखिलेश पहले यादव नेता जो अहीर-अहीर में भेद करते हैं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती दें.

धनतेरस उत्सव की भी दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने इसके साथ ही आज धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है. उन्होंने भदोही की विश्वप्रसिद्ध क़ालीन, प्रयागराज का मूँज शिल्प और मैनपुरी की तारकशी जैसे उत्पादों का भी जिक्र किया और कहा कि इनसे प्रदेश को विशिष्ट पहचान मिली है.

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आपकी एक खरीदारी किसी एक हुनरमंद परिवार के आँगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्ज्वलित कर सकती है. ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6
Comments (0)