चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी
15 Oct 2026, 07:27 PM

चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

ABP News
@abpnews

मेडिकल की पढ़ाई पूरी होने के बाद उम्मीदवार एक अच्छी नौकरी की तलाश करता है. ऐसे में अगर आपकी भी मेडिकल की पढ़ाई पूरी हो गई है और आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी का मौका निकला है. दरअसल, चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जीएमसीएच ने 14 अक्टूबर को अलग-अलग पदों पर कुल 242 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

चंडीगढ़ सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 242 पदों पर भर्ती होनी है. इन पदों में वरिष्ठ रेजिडेंट, कनिष्ठ रेजिडेंट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट और दूसरे कई पद शामिल है. इन पदों के लिए उम्मीदवार अस्पताल की ऑफिशियल वेबसाइट gmch.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है. ऐसे में 28 अक्टूबर को शाम 4 बजे से पहले उम्मीदवारों को इस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा.

किन पदों पर हो रही भर्ती?

वरिष्ठ रेजिडेंट

कनिष्ठ रेजिडेंट

रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट

रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट

आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी

प्रदर्शक (डेमोस्ट्रेटर)

चिकित्सा अधिकारी

महिला चिकित्सा अधिकारी

आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी

उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर हॉस्पिटल की ओर से अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है. जैसे वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर के लिए संबंधित विषय में पीजी या मान्य डिग्री में एमडी, एमएस या डीएनबी जैसे डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार भारतीय चिकित्सा परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद में रजिस्टर्ड होना चाहिए. भर्ती के लिए वरिष्ठ रेजिडेंट कार्यकाल पूरा कर चुके उम्मीदवार एलिजिबल नहीं होंगे. वहीं प्रदर्शक, चिकित्सा अधिकारी और दूसरे पदों के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. इसमें पीजी डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा कनिष्ठ रेजिडेंट के लिए भी एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री मांगी गई है. हालांकि इसमें शर्त यह होगी कि उम्मीदवारों की एक साल की जरूरी रोटरी इंटर्नशिप 31 दिसंबर 2026 तक पूरी हो चुकी है या पूरी होने वाली हो.

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में वरिष्ठ रेजिडेंट और उससे जुड़े पदों पर 67,700 रुपये मूल वेतन, प्रदर्शक के पदों पर 53,100 रुपये, आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और महिला चिकित्सा अधिकारी के पदों पर 56,100 और कनिष्ठ रेजिडेंट के पदों पर भी 56,100 रुपये मूल वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा मूल वेतन के साथ उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत भत्ते भी नियमानुसार दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

कब होगी परीक्षा?

भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसमें लिखित परीक्षा चंडीगढ़ में होगी. चंडीगढ़ में 3 नवंबर को वरिष्ठ रेजिडेंट, आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी, रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट और पीजी योग्यता रखने वाले प्रदर्शक पदों की लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी. इसके बाद 4 नवंबर को एमबीबीएस की योग्यता रखने वाले प्रदर्शक चिकित्सा अधिकारी, महिला चिकित्सा अधिकारी, आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी और एमबीबीएस एवं बीडीएस कनिष्ठ रेजिडेंट पदों पर लिखित परीक्षा होगी, यह परीक्षा भी 11 बजे से शुरू होगी. वहीं 10 नवंबर को इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए नोटिस जारी किया जाएगा.

आवेदन कैसे करना होगा?

इन पदों पर आवेदन के लिए पहले gmch.gov.in पर जाएं.

इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

अब आवेदन में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.

डिटेल भरने के बाद डॉक्यूमेंट और फोटो की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें.

इसके बाद फीस का पेमेंट करें.

लास्ट में फॉर्म की फिर से जांच कर सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation