15 Oct 2026, 07:27 PM
UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी
ABP News
@abpnews

यूपी पुलिस ने 14 अक्टूबर को सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 32,679 पदों पर चयन किया गया है. रिजल्ट जारी होने के एक दिन बाद ही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के रिजल्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी पर एक उम्मीदवार के चयन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिस पर बोर्ड ने सफाई दी है और अफवाहें वालों को चेतावनी भी दी है.

दरअसल, बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में मनमोहन सिंह यदुवंशी नाम के उम्मीदवार के चयन को लेकर सफाई दी है. बोर्ड ने कहा कि लिस्ट में शामिल क्रम संख्या नंबर 400 पर उम्मीदवार मनमोहन सिंह यदुवंशी का चयन ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में किया गया और उम्मीदवार का चयन उनकी और से प्रस्तुत किए गए डॉक्यूमेंट के आधार पर किया गया. बोर्ड ने यह भी कहा इस भर्ती प्रक्रिया में शासन की ओर से निर्धारित आरक्षण नियमों का पालन किया गया है. बोर्ड ने लोगों से यह भी अपील की है कि वह किसी उम्मीदवार के जाति, वर्ग या कैटेगरी के बारे में उम्मीदवार के नाम, उपनाम या प्रचलित जातिगत टाइटल के आधार पर कोई भी निष्कर्ष न निकालें. बोर्ड ने आगे कहा कि बिना समुचित वेरिफिकेशन के सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं.

बोर्ड ने अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी

बोर्ड ने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों और उनके सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि यह बयान बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किसी भी परीक्षा में सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत किए गए तथा समुचित प्रारूप में अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्र/अभिलेख के आधार पर ही,शासन द्वारा समय समय पर प्रदान किए गए आरक्षण नियमों के संदर्भ में ही निर्णय लिया जाता है। किसी अभ्यर्थी के जाति, वर्ग या श्रेणी के बारे में अभ्यर्थी के नाम, उपनाम अथवा प्रचलित जातिगत टाइटल के आधार पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है। आरक्षी भर्ती 2025 के दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के प्रकाशित परीक्षाफल में भी प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्र/अभिलेख के आधार पर ही उनका परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है। EWS श्रेणी में क्रम संख्या 400 पर अंकित अभ्यर्थी श्री मनमोहन सिंह यदुवंशी EWS श्रेणी के प्रस्तुत किए गए अभिलेखों के आधार पर चयनित किए गए हैं। कृपया मात्र नाम या टाइटल देखकर बिना समुचित सत्यापन के किसी भी अभ्यर्थी के संबंध में मनमाने तरीके से अफवाह न फैलाएं। यह एक दंडनीय अपराध है। ऐसे अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों/ सोशल मीडिया हैंडलों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ । @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @homeupgov @dgpup @Uppolice

— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) October 15, 2026

ये भी पढ़ें-NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

इतने उम्मीदवार हुए थे सफल

इस भर्ती प्रक्रिया में जारी रिजल्ट के अनुसार जनरल कैटेगरी के 6,685 उम्मीदवारों, ओबीसी के 18,210 उम्मीदवार, एससी के 7,136 उम्मीदवार और एसटी के 648 उम्मीदवारों का चयन किया गया. वहीं इस भर्ती के लिए लगभग 28.86 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 19.62 लाख पुरुष और 9.24 लाख महिला उम्मीदवार थी. इसके अलावा करीब 21.92 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए uppbpb. gov.in पर जाएं.

इसके बाद सीधी भर्ती 2025 के कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.

अब आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी.

इस पीडीएफ में कंट्रोल एफ की मदद से आप अपना रोल नंबर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)