Bhopal, Madhya Pradesh
30 Oct 2026, 01:25 PM
सेल में सामान खरीदने वाले सावधान ! मीशो के नाम पर 97 हजार की ठगी, भोपाल में साइबर ठगों ने बिछाया जाल
News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: ऑनलाइन खरीदारी जितनी आसान होती है, उतनी ही बड़ी समस्या भी खड़ी कर सकती है। खासकर जालसाजों के लिए लोगों को ठगना काफी आसान हो गया है। ऐसे में साइबर सेल की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि त्योहार के सीजन में लुभावने ऑफर्स के लालच में न फंसे और सोशल मीडिया पर चल रहे सेल ऑफर्स से सावधान रहें। ताकि आपका खाता और रकम सुरक्षित रहे। एडिशनल डीसीपी साइबर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ऑनलाइन ठग कई बार नामी कंपनियों जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। इन पर कम कीमत में सामान, फ्री गिफ्ट और भारी छूट का लालच देते हैं। लोग वेबसाइट को असली समझकर भुगतान करते हैं और जालसालों की ठगी का शिकार हो जाते हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)