Damoh, Madhya Pradesh
30 Oct 2026, 11:31 AM
Damoh: खुला दरवाजा देख अंदर घुसा सियार, 6 माह की प्रियंका को मुंह में दबाकर भागा, आवाज सुन पीछे दौड़ी मां
News Patrika
@newspatrika
Mother saves baby from jackal: मां की ममता के आगे जंगल का जानवर भी हार गया। दमोह के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से लगे दुधिया गांव में गुरुवार सुबह एक सियार घर में घुस आया और सो रही 6 माह की मासूम बच्ची को मुंह में दबाकर बाहर ले जाने लगा। बच्ची की चीख सुनकर जागी मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना सियार से काफी जद्दोजहद के बाद उसके जबड़े से बेटी को छुड़ा लिया। इस दौरान मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो ग। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)