‘पहले ब्रेकिंग बैड, अब प्रिजन ब्रेक’, तमिलनाडु जेल ब्रेक पर स्टालिन का CM विजय पर तंज, बोले- 1995 के बाद की सबसे बड़ी चूक
27 Oct 2026, 01:26 PM

‘पहले ब्रेकिंग बैड, अब प्रिजन ब्रेक’, तमिलनाडु जेल ब्रेक पर स्टालिन का CM विजय पर तंज, बोले- 1995 के बाद की सबसे बड़ी चूक

News Patrika
@newspatrika
Tamil Nadu jailbreak: तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी उप-जेल से 17 विचाराधीन कैदियों के फरार होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पॉप कल्चर का हवाला देते हुए सरकार पर तंज कसा। राज्य की कानून-व्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए स्टालिन ने कहा कि ‘ब्रेकिंग बैड’ के बाद अब तमिलनाडु ‘प्रिजन ब्रेक’ के दौर में आ गया है। इससे पहले ड्रग्स बरामदगी के मामले में TVK के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद स्टालिन ने सत्ताधारी पार्टी को “ब्रेकिंग बैड पार्टी” बताया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation