CEC ज्ञानेश कुमार ECI के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट ने जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय
27 Oct 2026, 02:26 PM

CEC ज्ञानेश कुमार ECI के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट ने जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

News Patrika
@newspatrika
Supreme Court hearing: सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के हलफनामे पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। यह समय याचिकाकर्ता राकेश सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह के अनुरोध पर दिया गया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि निर्वाचन आयोग का जवाब कल रात ही मिला है और विस्तृत जवाब तैयार करने के लिए समय चाहिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation