02 Nov 2026, 04:46 PM
महाराष्ट्र में बड़ी साजिश की आशंका! 7 सत्र अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, न्यायाधीशों और वकीलों को बाहर निकाला
News Patrika
@newspatrika
Seven Courts Bomb Threat: महाराष्ट्र में सात सत्र अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सातारा, सोलापुर, ठाणे, बीड, रत्नागिरी, परभणी और हिंगोली की अदालतों को ईमेल भेजकर निशाना बनाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, श्वान दल और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर न्यायाधीशों, वकीलों और पक्षकारों को बाहर निकालकर अदालतों की इमारतें खाली करा दी गईं। सभी जगह जांच शुरू कर दी गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)