02 Nov 2026, 05:46 PM
‘पटेल ने निजाम को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया होता तो हैदराबाद भारत का हिस्सा नहीं होता’, बोले अमित शाह
News Patrika
@newspatrika
Amit Shah In Hyderabad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजित बीजेपी की रैली में सरदार वल्लभभाई पटेल और हैदराबाद के भारत में विलय का जिक्र करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उस समय सरदार पटेल ने हैदराबाद के निजाम को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर नहीं किया होता, तो आज हैदराबाद भारत का हिस्सा नहीं होता। शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने निजाम को आत्मसमर्पण कराया और हैदराबाद के साथ तेलंगाना को भारत का हिस्सा बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हैदराबाद की धरती पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा’ में शामिल लोगों का स्वागत किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)