Ranji Trophy: जहां करुण नायर जैसे दिग्‍गज हुए फेल, वहां संकटमोचक बने 22 साल के मनवंत कुमार ने 9वें नंबर पर उतरकर ठोक डाले 135 रन
19 Oct 2026, 01:11 PM

Ranji Trophy: जहां करुण नायर जैसे दिग्‍गज हुए फेल, वहां संकटमोचक बने 22 साल के मनवंत कुमार ने 9वें नंबर पर उतरकर ठोक डाले 135 रन

News Patrika
@newspatrika
Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में 22वां मैच कर्नाटक और सौराष्‍ट्र के बीच बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम 194 के स्‍कोर पर अपने 8 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसती नजर आ रही थी। इसके बाद नंबर-9 पर 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज मनवंत कुमार क्रीज पर उतरे और संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 214 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से 135 रन की जबरदस्‍त पारी खेली। उन्‍होंने अभिलाष शेट्टी के साथ 9वें विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। यह उनका सिर्फ दूसरा फर्स्ट-क्लास मैच है। उनकी इस पारी के दम कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी में स्‍कोर बोर्ड पर 342 रन लगाने में सफल रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation