19 Oct 2026, 09:10 AM
IndW vs ZimW: भारत को अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जिताने के बाद भी खुश नहीं स्मृति मंधाना, बताया कहां रह गई कमी
News Patrika
@newspatrika
India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20: जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज पर भारत ने 2-0 से कब्जा कर लिया है। टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना ने इस जीत के लिए जहां अपनी गेंदबाजों के एकजुटता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने की तारीफ की, तो दूसरी ओर उन्होंने फिल्डिंग पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मैच में हमारे बॉलर्स पिछले मैच से बेहतर थे, लेकिन हम कैचिंग में और बेहतर हो सकते थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)