राजस्थान: पंचायती चुनाव का बदला कार्यक्रम, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग
Rajasthan 06 Oct 2026, 09:00 PM

राजस्थान: पंचायती चुनाव का बदला कार्यक्रम, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग

ABP News
@abpnews

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस के पर्व को देखते हुए पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है. अब 6 नवंबर को धनतेरस के दिन पंच और सरपंच के लिए मतदान नहीं होगा. आयोग ने संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. पहले चरण में पंच और सरपंच के चुनाव पहले 25 अक्टूबर को होने थे, लेकिन अब मतदान 24 अक्टूबर को होगा.

इसके साथ ही चुनाव से जुड़ी दूसरी तारीखें भी एक दिन पहले कर दी गई हैं. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को रवाना होंगी और 22 अक्टूबर को मतदान होगा. पंच-सरपंच के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को होगा और अगले दिन 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.

जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू

दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को वोटिंग

दूसरे चरण के चुनाव की तारीख भी एक दिन पहले कर दी गई है. पहले इस चरण में पंच-सरपंच का मतदान 31 अक्टूबर को होना था, लेकिन अब 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी. इस चरण के लिए पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को रवाना होंगी.

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा. इसके बाद 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच चुने जाएंगे और 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा.

तीसरे चरण में 5 नवंबर को मतदान

तीसरे चरण में पंच और सरपंच के लिए मतदान अब 6 नवंबर के बजाय 5 नवंबर को होगा. इस चरण की पोलिंग पार्टियां 2 नवंबर को रवाना होंगी. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा. वहीं पंच-सरपंच के चुनाव 5 नवंबर को होंगे. उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर को ही होगा.

धनतेरस के चलते बदली गई तारीख

दरअसल, 6 नवंबर को धनतेरस का त्योहार है. इस दिन मतदान कराने को लेकर राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों और आम लोगों की ओर से तारीख बदलने की मांग की जा रही थी. लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने पहले तीन चरणों का कार्यक्रम एक दिन पहले करने का फैसला किया.

चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं

चौथे चरण के चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को मतदान होगा. हालांकि, पहले तीन चरणों की तारीख बदलने से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रचार के लिए एक दिन कम मिलेगा.

राजस्थान में अब हाईटेक होगी बीट पुलिसिंग, AI की मदद से मजबूत होगा सिस्टम

वहीं, 6 नवंबर को होने वाले उपसरपंच के चुनाव में आम मतदाता वोट नहीं करते हैं. इसमें संबंधित पंचायत के निर्वाचित पंच ही मतदान करते हैं. ऐसे में धनतेरस के दिन आम लोगों को मतदान के लिए घर से निकलने की जरूरत नहीं होगी.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation