Rajasthan
06 Oct 2026, 09:00 PM
राजस्थान: गहलोत के आरोपों पर जवाहर सिंह बेडम का पलटवार, कांग्रेस को घेरा
ABP News
@abpnews

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने गहलोत के आरोपों को निराधार बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. बेडम ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में इस तरह के आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम कर रही है.

जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि अधिकारियों के तबादले सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं. किसी अधिकारी के ट्रांसफर को चुनावी हार या जीत से जोड़ना कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति को दिखाता है. उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी सरकार की नीति में अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव न पहले था और न आगे होगा.

जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू

चुनाव आयोग पर दबाव के आरोपों को बताया गलत

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग और प्रशासन अपने संवैधानिक दायित्व के तहत काम कर रहे हैं. सरकार की ओर से इन संस्थाओं पर किसी तरह का दबाव नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक फैसलों को चुनावी नतीजों से जोड़कर सवाल उठाना गलत है.

बेडम ने कांग्रेस को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसने देश में आपातकाल लगाया था और उस दौरान संवैधानिक मूल्यों का हरण किया गया. ऐसे में कांग्रेस को लोकतंत्र की दुहाई देने से पहले अपने अतीत का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए.

निकाय चुनाव के जनादेश का भी किया जिक्र

बेडम ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकारकर बीजेपी को जनादेश दिया है. कांग्रेस को इस जनादेश को स्वीकार करना चाहिए, न कि अधिकारियों और संवैधानिक संस्थाओं की निष्ठा पर बेबुनियाद सवाल उठाने चाहिए.

राजस्थान में अब हाईटेक होगी बीट पुलिसिंग, AI की मदद से मजबूत होगा सिस्टम

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान में कानून का राज है और आगे भी रहेगा. सरकार किसी भी तरह की अराजकता या दबाव की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कांग्रेस से आरोपों की राजनीति छोड़कर जनता से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने की अपील की.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)