16 Oct 2026, 04:31 PM
Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान
News Patrika
@newspatrika
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत राज चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रधान पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बार पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से लालसोट पंचायत समिति को 5वीं महिला प्रधान मिलेगी। पंचायत समिति का इतिहास भी रोचक रहा है, जहां कभी प्रस्तावक बनकर आईं सावित्री सैनी प्रधान बनीं, तो कभी लॉटरी ने चुनाव का परिणाम पलट दिया। 2000 में डिडवाना निवासी सावित्री सैनी कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भरवाने एसडीएम कार्यालय पहुंची थीं। प्रत्याशी की उम्र कम होने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने सावित्री को ही प्रत्याशी बना दिया। वे पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतीं और बाद में प्रधान बनकर लालसोट की पहली महिला प्रधान बनीं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)