15 Oct 2026, 05:11 PM
Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस
News Patrika
@newspatrika
Rajasthan Politics : राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज गति से हो रही है। जल्द ही वोटिंग शुरू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर तीख बयान देते हुए कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, देर आए दुरुस्त आए। कम से कम वे चुनावी मैदान में तो उतरे हैं, लेकिन मैं आपको अभी से बता सकता हूं कि नतीजे क्या होंगे और नतीजे आने के बाद उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी। केंद्रीय शेखावत ने कहा पहले वे दावा करते थे कि EVM का गलत इस्तेमाल हो रहा है, और बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को ‘मैनेज’ कर लिया गया है। पिछली बार उन्होंने शिकायत की थी कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) प्रक्रिया में खामियां थीं। इस बार, वे शायद यह दावा करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासनिक शक्तियों का इस्तेमाल करके और धांधली करके चुनाव जीता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)