Madhya Pradesh
25 Sep 2026, 09:15 AM
MP में मिलावटखोरों पर कार्रवाई की खुली पोल, 20.67 करोड़ का लगा जुर्माना, वसूले सिर्फ 6.74 करोड़
Patrika
@patrika
Gwalior news: मध्यप्रदेश भर में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसने के प्रशासनिक दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन अभियान चलाकर सैंपल भरता है। अमानक आने पर मामला न्याय निर्णय अधिकारी एडीएम कोर्ट के पास पहुंचता है और भारी-भरकम जुर्माना भी ठोकते हैं, लेकिन असली पेच वसूली पर फंस जाता है। आलम यह है कि बीते ढाई साल के दौरान पूरे मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों पर 20.67 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया, लेकिन सरकारी खजाने में अब तक सिर्फ 6.74 करोड़ रुपए ही आ सके हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)