08 Oct 2026, 04:06 PM
‘बापू से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दें, लंच होस्ट करने के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, गांधी स्मारक जा रहे सभी सांसद
News Patrika
@newspatrika
Congress: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में INDIA गठबंधन के नेताओं के लिए लंच आयोजित करने के बाद खड़गे ने कहा कि विपक्षी सांसद अब गांधी स्मारक जाएंगे और वहां धरना देंगे। खड़गे ने कहा कि सभी सांसद गांधी स्मारक पर शांतिपूर्वक बैठकर प्रार्थना करेंगे कि बीजेपी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘सद्बुद्धि’ मिले और उन्हें समझ आए कि विपक्ष जिन मुद्दों को उठा रहा है, वे देशहित से जुड़े हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)