कर्नाटक की सियासत में फिर बढ़ी हलचल, प्रियांक खड़गे ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
08 Oct 2026, 04:06 PM

कर्नाटक की सियासत में फिर बढ़ी हलचल, प्रियांक खड़गे ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

News Patrika
@newspatrika
Priyank Kharge Latest News: कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र, सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस नेताओं, विधायकों और मंत्रियों को स्टिंग ऑपरेशन के जरिए निशाना बनाने की रणनीति अपनाने का भी आरोप लगाया। प्रियांक खड़गे ने कहा कि इस तरह की रणनीति भाजपा की ‘स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर’ का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए बेताब है, क्योंकि राज्य में भाजपा का नेतृत्व उनके मुताबिक प्रभावी नहीं है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation