लूडो को लेकर मौत का खेल, कहासुनी के बीच दोस्त ने कैंची घोंपकर मार डाला
Uttar Pradesh 04 Oct 2026, 11:47 AM

लूडो को लेकर मौत का खेल, कहासुनी के बीच दोस्त ने कैंची घोंपकर मार डाला

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लूडो खेलने के चक्कर में एक युवक की हत्या हो गई. युवक को उसके ही दोस्त ने कैंची से ताबड़तोड़ वार करके मार डाला. मामला अलीगंज थानाक्षेत्र का है. जहां शनिवार शाम लूडो खेल रहे 32 वर्षीय राहुल अवस्थी पर उसके साथी प्रदीप ने कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सीने और पेट में कई वार लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी लखनऊ में पिकअप डाला चलता है. शनिवार शाम पुरनिया पुल के नीचे प्रदीप दोस्तों के साथ बैठकर लूडो खेल रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर राहुल और प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने पास की फुटपाथ पर स्थित मालिश की दुकान से कैंची उठा ली और राहुल के सीने व पेट पर लगातार कई वार कर दिए.

CM योगी बोले- 'धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी...'

लूडो खेलते समय कैंची से हमला

हमले के बाद राहुल खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा. जिसके बाद हड़कंप मच गया. परिजन उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो गई थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आख़िर उसने क्यों ये ख़ौफ़नाक क़दम उठा लिया.

परिजनों का आरोप, पुलिस ने नहीं बुलाओ एम्बुलेंस

वहीं दूसरी तरफ मृतक राहुल के परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर तो पहुंच गई लेकिन उसने एंबुलेंस नहीं बुलाई. घायल राहुल काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा. अगर समय से एंबुलेंस आती और अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी.

परिवार के आरोपों पर पुलिस की ओर से भी सफ़ाई आई है. पुलिस ने कहा कि घायल राहुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था. लेकिन, वो बुरी तरह घायल था. परिवार द्वारा तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

'हमारी पार्टी के दरवाजे..', सपा सांसद ने दिया असदुद्दीन ओवैसी को ऑफर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation