Uttar Pradesh
04 Oct 2026, 11:47 AM
'अभी मेंढकों का टाइम है', प्रेमानंद महाराज के समर्थन में बोले अनिरुद्धाचार्य
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से जुड़े हालिया प्रकरण को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का बयान सामने आया है. अनिरुद्धाचार्य महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने प्रेमानंद महाराज के समर्थन में अपनी बात रखते हुए मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर सवाल उठाए.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान में उन्होंने कहा, “जब मेंढक टर्र-टर्र करते हैं तो कोयल चुप हो जाती है, क्योंकि अभी मेंढकों का टाइम है.” अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि कुछ लोग  बिना पूरी बात समझे कुछ भी बोलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि लोग खुद ही जज बन जाते हैं, आरोप लगा देते हैं और न्याय करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- 'बात सीट की नहीं जीत की है'

बिना पूरी बात जाने किसी को दोषी ठहराना गलत

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि प्रेमानंद महाराज के प्रति लोगों की आस्था है, लेकिन इसके बावजूद उनके बारे में उल्टा-सीधा बोला जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरी बात सुने और पूरे तथ्य जाने बिना किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है.

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि उनकी किडनी सही नहीं है, इसके बावजूद वह लोगों से मिलते हैं और प्रवचन करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज चाहें तो एकांत में रह सकते हैं, लेकिन लोगों के सुख के लिए वह उनसे मिलते हैं.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद समाज के कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं और उन्हें गंदा-बुरा भला कहते हैं.अनिरुद्धाचार्य महाराज ने ऐसी स्थिति को 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' बताया.

मौत के लिए संत को जिम्मेदार ठहराना गलत

उन्होंने एक घटना में हुई मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अब उस मौत का जिम्मेदार संत को ठहराया जा रहा है और मीडिया की ओर से भी उन्हें जिम्मेदार बताया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि पूरी बात सामने आए बिना किसी को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है.

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मीडिया और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की होड़ पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि आजकल लोग खाना खाए बिना रह सकते हैं, लेकिन बोले बिना नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि लोगों को वीडियो बनाकर टीआरपी चाहिए और इसके लिए गाली पड़े तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: लूडो को लेकर मौत का खेल, कहासुनी के बीच दोस्त ने कैंची घोंपकर मार डाला

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)