Rajasthan
21 Oct 2026, 10:30 PM
जयपुर में कांग्रेस का धरना तीसरे दिन भी जारी, डोटासरा घायल, फिर भी कैंपस में डटे
ABP News
@abpnews

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस पार्टी का धरना तीसरे दिन भी जारी है. NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के मामले में जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नरेट कैंपस में धरने पर बैठे हैं.

धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पैर फिसलने से घायल हो गए. उनके पैर के पंजे में चोट आई है. इसके बाद धरना स्थल पर ही डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज कराया गया. पैर में चोट लगने के बावजूद गोविंद सिंह डोटासरा धरने पर बैठे हुए हैं.

आज पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीट टकराव होने की आशंका

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई विधायक और अन्य कांग्रेस नेता तीसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं. पार्टी ने आज भी पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा है. हालांकि, पुलिस कमिश्नरेट के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है और पुलिस किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रही है.

इससे पहले पुलिस ने रात में कमिश्नरेट के बाहर इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हल्का बल प्रयोग कर जबरन हटा दिया था. अगर आज भी धरना स्थल पर भीड़ बढ़ती है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच एक बार फिर टकराव होने की आशंका है.

कोटा: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव नहर में पलटने से 4 युवक डूबे

FIR को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग दावे

NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के मामले में एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग दावे हैं. पुलिस का दावा है कि रितु बराला की शिकायत पर दिल्ली की कनॉट प्लेस पुलिस संज्ञान लेते हुए पहले से ही मामले की जांच कर रही है. वहीं, कांग्रेस पार्टी राजस्थान पुलिस के इस दावे को गलत बता रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार तीसरे दिन धरने पर बैठे हुए हैं. कांग्रेस पार्टी की मांग है कि रितु बराला के मामले में जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज की जाए.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9
Comments (0)