जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Rajasthan 21 Oct 2026, 10:30 PM

जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी

ABP News
@abpnews

एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ दिल्ली में 13 अक्टूबर को हुई घटना में जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर चल रहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना आज तीसरे दिन खत्म हो गया है. यह धरना जयपुर पुलिस के लिखित जवाब के बाद खत्म किया गया है.

जयपुर पुलिस ने लिखित जवाब में कहा है कि मामला दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में विचाराधीन है, इसलिए यहां जीरो एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती. बहरहाल आज भी आधे दिन तक चले हंगामें के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म तो कर दिया, लेकिन इस मुद्दे को अब अदालत ले जाने की बात कही है.

कांग्रेस नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि अदालत में वह न सिर्फ रितु बराला के मामले में एफआईआर  का आदेश दिए जाने की गुहार लगाएंगे, बल्कि केस दर्ज करने से इनकार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेंगे.

पुलिस कमिश्नरेट कैंपस में धरना

धरना खत्म होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज लगातार तीसरे दिन भी पुलिस कमिश्नरेट कैंपस और उसके बाहर जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन और नारेबाजी की. सड़क जामकर रामधुन गाई. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हुए थे तो राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से आए कई दूसरे कार्यकर्ता शहीद स्मारक और पुलिस कमिश्नरेट के बीच की सड़क पर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे.

पुलिस कमिश्नर से मिला कांग्रेस डेलीगेशन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल की आज जयपुर के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल से लंबी बातचीत हुई. पुलिस ने रितु बराला के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने से इनकार कर दिया तो कांग्रेस नेताओं ने उनसे लिखित तौर पर देने को कहा.

पुलिस कमिश्नर की तरफ से लिख कर दिया गया कि रितु बराला ने अपने साथ कथित तौर पर हुई घटना की शिकायत उसी दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में कर दी थी. कनॉट प्लेस पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में जांच अभी जारी है. ऐसे में इस मामले में अब जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है.

अब कोर्ट जाने की तैयारी में कांग्रेस

जयपुर पुलिस के इस जवाब के बाद कांग्रेस नेताओं ने धरना खत्म कर दिया और जल्द ही अदालत जाने की बात कही. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने साफ तौर पर कहा कि राजस्थान पुलिस सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के आदेशों को भी नहीं मान रही है. ऐसे में अब अदालत से गुहार लगाना ही एकमात्र विकल्प बचा है. पीड़ित रितु बराला ने भी दोहराया कि इस मामले में वह इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहेगी और कतई पीछे नहीं हटेंगी.

दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में केस पेंडिंग- कमिश्नर

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल में इस मामले में साफ तौर पर कहा है कि मामला दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पेंडिंग होने की वजह से इस मामले में यहां जीरो एफआईआर नहीं हो सकती है. उनके मुताबिक केरल पुलिस ने इस मामले में कैसे जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं. उनके मुताबिक इस बारे में विचार किया जा रहा है कि तीन दिनों तक कमिश्नरेट में धरना प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए या नहीं.

क्या है रितु बराला केस?

बहरहाल यह जरूर कहा जा सकता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है. रितु बराला 13 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले एनएसयूआई के प्रदर्शन में शामिल हुई थी. आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेने के बाद बस में उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी की.

उन्होंने इस मामले में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत की थी. वहां केस दर्ज नहीं होने के बाद जयपुर के मोती डूंगरी पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करने के लिए अर्जी दी. आज सुबह धरने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पैर में चोट आई. धरना खत्म होने के बाद वह व्हीलचेयर पर बाहर तक आए.

ये भी पढ़ें: कोटा नहर हादसा: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले 4 युवकों के शव, परिवार में मातम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation