Uttar Pradesh
25 Oct 2026, 01:43 PM
वाराणसी एयर शो के इनविटेशन कार्ड को लेकर अजय राय ने उठाए सवाल, जानें क्या है मामला?
ABP News
@abpnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वाराणसी में वायुसेना के एयर शो में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने निशाना साधा है. उन्होंने एयर शो के लिए बांटे गए कार्ड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीर और नाम नहीं होने पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से बनारस में रोजगार के अवसर बढ़ाने और रोजगार मेला लगवाने की मांग की. अजय राय ने कहा कि एयर शो सेना के पराक्रम का प्रदर्शन है, लेकिन इसकी आड़ में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार नहीं होना चाहिए.

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "प्रधानमंत्री बिल्कुल देखने आएं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो कार्ड बांटे गए हैं, उनमें कहीं भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीर नहीं है. वह भी काशी के रहने वाले हैं. बगल में चंदौली है, जो पुरानी काशी का हिस्सा रहा है, लेकिन उनका नाम तक कहीं नहीं है. उनका कहीं कोई जिक्र ही नहीं है. इसका मतलब है कि उन्हें दरकिनार किया गया है. वे आएंगे, मोदी जी के साथ फोटो खिंचवाएंगे और फिर चले जाएंगे."

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि जो कार्ड बांटे गए हैं, उनमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के नाम और तस्वीरें हैं, लेकिन रक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ही गायब हैं. मोदी जी खुद साक्षात बैठकर इस एयर शो का करतब देखेंगे. साक्षात तो वे हर जगह जाते हैं. पिछली बार भी गए थे. वे हर जगह गए हैं, जाते हैं, बिल्कुल जाते हैं. आइए, जाइए, बिल्कुल. लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र में आइए तो केवल देखने मत आइए, कुछ करने भी आइए. यहां बनारस को रोजगार दीजिए, रोजगार मेला लगाइए, ताकि लोगों को रोजगार मिले और उन्हें काम मिल सके."

#WATCH | Varanasi, UP: On Prime Minister to attend the Air Force air show in Varanasi today, Congress leader Ajay Rai says, "The Prime Minister is coming to watch the event, but the most striking detail is that the Defence Minister, Rajnath Singh—who himself hails from the Kashi region — is nowhere to be seen on the distributed invitation cards. It appears he has been sidelined; perhaps he will simply show up, pose for a photo with PM Modi, and then leave. Looking at the cards that have been distributed—which feature the Prime Minister, the Chief Minister, and the local MLA—it is clear that the event has been heavily 'saffronized'. Even in a defence-related event, the Defence Minister himself is missing... Bring employment to Banaras. Organize a 'rozgar mela' so that people can find work... Where are the youth supposed to find employment?... Meanwhile, industries are moving away—factories that were once in Maharashtra have shifted to Gujarat... What has Banaras received?... Since you are coming to watch the air show, why not invite major business leaders as well?..."

— ANI (@ANI) October 25, 2026

उद्योगपतियों को बुलाने और रोजगार मेला लगाने की मांग

अजय राय ने कहा, "आपके जितने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्र हैं, सभी उद्योगपतियों को बुलाइए. उनकी कंपनियों को यहां लाइए, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके. यहां बच्चों को रोजगार कहां मिल रहा है? देखिए, बच्चे-बच्चियां बेचारे घूम रहे हैं. रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. कहीं कोई काम नहीं है."

उन्होंने उद्योगों को लेकर कहा, "सारे कारखाने महाराष्ट्र से गुजरात चले गए. एयरबस का कारखाना चला गया, बोइंग का कारखाना चला गया, सबमरीन का कारखाना चला गया. इलेक्ट्रॉनिक चिप, जो गाड़ियों में लगती है, उसका कारखाना भी गुजरात चला गया. महाराष्ट्र से वेदांता ग्रुप का कारोबार भी वहां चला गया. बनारस को क्या मिला? केवल टोटो. टोटो बांट रहे हैं. आप टोटो बांटकर शहर को बर्बाद कर रहे हैं. मोदी जी, इसे बंद करिए."

सेना के प्रदर्शन का समर्थन, भाजपा के प्रचार पर आपत्ति

कांग्रेस नेता ने कहा, "आप एयर शो देखने आ रहे हैं तो बड़े व्यापारियों और जितने भी बड़े उद्योगपति हैं, उन्हें भी बुलाइए. एक रोजगार मेला लगवाइए. जिस तरह कांग्रेस रोजगार मेले लगाती है, उसी तरह आप भी लगवाइए और लोगों को रोजगार दीजिए. हमारी यही मांग है. कुछ लोग कह रहे हैं कि इस आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं और यह फिजूलखर्ची है."

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल

आयोजन पर उन्होंने कहा, "मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि यह सेना के पराक्रम का प्रदर्शन है. सेना अपना पराक्रम दिखाती है और ऐसे आयोजन हर वर्ष होते हैं. ऐसा नहीं है कि यह पहली बार बनारस में हो रहा है. यह परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है. सेना अपना पराक्रम दिखाती है और इससे पूरे देश और दुनिया में उसका नाम होता है."

अजय राय ने कहा, "निश्चित तौर पर मैं सेना के अपने पायलटों को सलाम करता हूं और उनका स्वागत करता हूं. प्रचार-प्रसार निश्चित तौर पर सेना का होना चाहिए, भारतीय सेना का होना चाहिए, न कि भारतीय जनता पार्टी का. सेना की आड़ में भाजपा जो अपना प्रचार कर रही है, वह गलत है."

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)