03 Nov 2026, 09:42 PM
Ashok Gehlot : सीएम भजनलाल पर अशोक गहलोत का पलटवार, बोले- …अन्यथा 24 घंटे में माफी मांगें
News Patrika
@newspatrika
Ashok Gehlot : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जोधपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा और रैली को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत व कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। इसके जवाब में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज जोधपुर में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल ने बिना तथ्यों के जो अनर्गल बातें कही हैं, उनसे मेरे मन को पीड़ा पहुंची है। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मेरे बारे में एकदम झूठे आरोप लगाकर जो कपोल-कल्पित कहानी प्रचारित की है, मुझे आशा है कि उसका विस्तृत विवरण, तथ्यों और दस्तावेजों सहित, वे मुझे भी देंगे और प्रदेश की जनता के सामने भी रखें अन्यथा 24 घंटे में माफी मांगें।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)