03 Nov 2026, 06:42 PM
राजस्थान: भावी गांव में सरपंच चुनाव को लेकर तनाव, दो बार टला मतदान; जानिए क्या बोले ग्रामीण
News Patrika
@newspatrika
जोधपुर/बिलाड़ा. सरपंच चुनाव के दौरान मतपत्र चोरी और इसके बाद हुए बवाल ने भावी गांव के सामाजिक माहौल को झकझोर दिया है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों को इस बात का मलाल है कि जिस गांव में 36 कौम के लोग हमेशा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहते आए हैं, वहां चुनाव के दौरान पहली बार इस तरह का तनावपूर्ण माहौल बना। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटनाक्रम ने गांव की छवि को नुकसान पहुंचाया है। दूसरी तरफ, ऐहतियात के तौर पर पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस का जाब्ता बड़ी संख्या में बिलाड़ा में तैनात है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)