Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
23 Oct 2026, 09:57 PM

Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?

ABP News
@abpnews

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo आज यानी 23 अक्टूबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इस फोन को पहली बार सितंबर में पेश किया गया था. इसमें 7.6 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच की आउटर डिस्प्ले दी गई है, जिससे यूजर जरूरत के हिसाब से फोन को खोलकर या बंद करके इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है.

फोन के फीचर्स और डिजाइन के अलावा इसकी रिपेयरिंग लागत भी चर्चा में है. इसकी इनर स्क्रीन टूटने पर उसे बदलवाने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple का यह नया फोन रोजमर्रा में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका कितना बदल सकता है.

Apple iPhone Duo की सेल शुरू

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo आज यानी 23 अक्टूबर से भारत समेत ग्लोबल मार्केट में बिकना शुरू हो गया है. फोन की बिक्री शुरू होने के साथ ही इसे खरीदने के लिए ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला.  बिक्री शुरू होने से पहले ही कई देशों में ग्राहक इसे खरीदने के लिए Apple Store पहुंचने लगे थे. भारत में भी Apple Store के बाहर इसे खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें नजर आईं. कंपनी ने इस फोन को सितंबर में लॉन्च किया था, जबकि इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी.

क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo यूजर्स के फोन इस्तेमाल करने के तरीके को एक नया एक्सपीरियंस दे सकता है. इसमें 7.6 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले मिलती है, जिसे खोलकर वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ दो ऐप्स पर काम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं फोन बंद करने पर 5.4 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है, जिससे इसे सामान्य स्मार्टफोन की तरह चलाया जा सकता है. ऐसे में यूजर्स को एक ही डिवाइस में छोटी और बड़ी स्क्रीन का ऑप्शन मिलता है, हालांकि यह बदलाव कितना यूजफुल होगा, यह यूजर्स की जरूरतों और फोन इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें - पेनड्राइव, SSD और क्लाउड में डेटा कैसे सेव होता है? जानें टेक्नोलॉजी

भारत में कितनी है iPhone Duo की कीमत?

Apple iPhone Duo को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है. भारत में इसके 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. वहीं, 512GB मॉडल के लिए 3,24,900 रुपये, 1TB वेरिएंट के लिए 3,74,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे.

यूजर्स इसे Apple के ऑनलाइन स्टोर और Croma, Reliance Digital, Vijay Sales  जैसे रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. कंपनी पुराने योग्य iPhone 13 या उससे नए मॉडल को एक्सचेंज करने पर 81,500 रुपये तक का क्रेडिट भी दे रही है. इसके अलावा कुछ बैंक कार्ड पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें - मोबाइल, हेडफोन और 3D साउंड का कनेक्शन, कैसे काम करता है Spatial Audio?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation