iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा
23 Oct 2026, 09:57 PM

iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा

ABP News
@abpnews

Apple का पहला फोल्ड फोन iPhone Duo आज 23 अक्टूबर से भारत में बिकना शुरू हो गया है. अगर आप आज इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो रुकिए, फोन का स्टॉक तो 16 अक्टूबर को बुकिंग के दिन ही खत्म हो गया था. आज सिर्फ उन लोगों को फोन मिल रहा है जिन्होंने उस दिन बुकिंग करा ली थी.अब नई बुकिंग करने वालों को फोन के लिए जनवरी 2027 के आखिर तक इंतजार करना पड़ सकता है यानी करीब तीन महीने बाद उन्हें फोन हैंडओवर होगा.

एक घंटे में खत्म हो गया स्टॉक

16 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे जैसे ही  iPhone Duo बुकिंग खुली, एक घंटे के अंदर सारा शुरुआती स्टॉक बुक हो गया. यह सिर्फ भारत की बात नहीं है, बल्कि 70 से ज्यादा देशों में फोन की मांग, मौजूद स्टॉक से ज्यादा रही. एक रिपोर्ट के मुताबिक,पहले हफ्ते में भारत में सिर्फ करीब 6000 फोन आने की उम्मीद है. हालांकि Apple ने यह नहीं बताया है कि कितनी बुकिंग हुई और कितना स्टॉक था. इसलिए जानकार कहते हैं कि लंबा इंतजार सिर्फ ज्यादा मांग की वजह से है या कम स्टॉक की वजह से यह अभी साफ नहीं है.

कितने का है फोन?

iPhone Duo अब तक का सबसे महंगा iPhone है. 256GB वाला फोन 2,99,900 रुपये का है. 512GB वाला 3,24,900 रुपये, 1TB वाला 3,74,900 रुपये और 2TB वाला 4,49,900 रुपये का है. iPhone Duo तुलना करें तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है यानी Duo उससे करीब 1.35 लाख रुपये ज्यादा महंगा है. कुछ बैंक कार्ड पर 7000 रुपये तक का कैशबैक, EMI और पुराने फोन के बदले छूट भी मिल रही है. वहीं खबरें हैं कि कुछ दुकानदार असली कीमत से 50,000 रुपये तक ज्यादा मांग रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसकी कीमत को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं. "किडनी बेचकर iPhone" वाला पुराना मजाक फिर से चल पड़ा है.

फोन में खास क्या है?

फोल्ड रहने पर फोन में 5.4 इंच की छोटी स्क्रीन है. खोलने पर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है जो किसी भी iPhone में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन है. इस पर एक साथ दो ऐप चलाए जा सकते हैं. फोन में A20 Pro चिप, 48MP के दो कैमरे और दो बैटरी दी गई हैं.कुछ बातें ध्यान रखने वाली भी हैं, जैसे इसमें Face ID नहीं है. फोन सिर्फ eSIM पर चलता है, यानी इसमें सिम कार्ड डालने की जगह नहीं है.

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?

असली परीक्षा ऐप्स की

फोल्ड फोन की सबसे बड़ी खूबी उसकी बड़ी स्क्रीन है लेकिन यह बड़ी स्क्रीन तभी काम की है जब फोन में चलने वाले ऐप्स उसके हिसाब से बने हों. इसे ही ऐप ऑप्टिमाइजेशन कहते हैं. आसान भाषा में समझें तो फोल्ड फोन में एक ऐप को दो अलग-अलग स्क्रीन पर ठीक से चलना होता है. फोन बंद हो तो छोटी स्क्रीन पर और खुला हो तो बड़ी स्क्रीन पर. फोन खोलते ही ऐप को अपने आप बड़ी स्क्रीन पर फैल जाना चाहिए और बंद करने पर बिना रुके छोटी स्क्रीन पर आ जाना चाहिए, जो ऐप्स अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं उनमें दिक्कत आ सकती है।

ऐसे ऐप्स बड़ी स्क्रीन पर बीच में छोटे से दिख सकते हैं, किनारों पर काली पट्टियां आ सकती हैं या फोटो और लिखावट खिंची हुई लग सकती है. यानी 3 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी बड़ी स्क्रीन का पूरा मजा नहीं मिलेगा. Apple का कहना है कि Duo पर एक साथ दो ऐप चलाए जा सकते हैं. कंपनी ने Netflix जैसे कुछ ऐप्स का उदाहरण भी दिया है जो बंद और खुले, दोनों तरीके से अलग अनुभव देते हैं. हालांकि, रोज इस्तेमाल होने वाले हजारों ऐप्स, जैसे बैंकिंग, पेमेंट, सोशल मीडिया और गेम, कितनी जल्दी नई स्क्रीन के हिसाब से बदलते हैं यह अभी देखना बाकी है.

यह काम सिर्फ Apple अकेले नहीं कर सकता। ऐप बनाने वाली कंपनियों को भी अपने ऐप्स में बदलाव करने होंगे. Samsung जैसे पुराने खिलाड़ियों को भी शुरुआत में इसी चुनौती से गुजरना पड़ा था. ऐसे में Duo कितना कामयाब होगा यह काफी हद तक इसी पर टिका है कि ऐप्स कितनी तेजी से इसके लिए तैयार होते हैं.

बाजार में मुकाबला भी कड़ा

फोल्ड फोन के बाजार में Samsung सालों से मौजूद है. Apple का Duo सीधे Samsung Galaxy Z Fold 8 को टक्कर देगा. बुकिंग फुल होने से Apple को अच्छी शुरुआत तो मिली है, लेकिन 3 लाख रुपये की कीमत पर लोग आने वाले महीनों में इसे कितना पसंद करते हैं असली कहानी वहीं से तय होगी.

यह भी पढ़ें: एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation