अलवर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का गढ़ ढहाएगी BJP या दोहराया जाएगा 20 साल का इतिहास?
30 Oct 2026, 02:31 PM

अलवर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का गढ़ ढहाएगी BJP या दोहराया जाएगा 20 साल का इतिहास?

News Patrika
@newspatrika
प्रदेश में सत्ता भाजपा की रही हो या कांग्रेस की, अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस ने दबदबा बनाए रखा। वर्ष 2003 से 2018 के बीच दो बार भाजपा और दो बार कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन भाजपा जिला प्रमुख की सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं बैठा सकी। अब एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और पार्टी जिला प्रमुख बनाने का दावा कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस अपने पुराने सियासी अनुभव के दम पर भाजपा की राह रोकने की रणनीति में जुट गई है। पार्टी सभी पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट कर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इस बार जिला प्रमुख का चुनाव केवल संख्या बल का नहीं, बल्कि पुराने सियासी इतिहास को दोहराने और बदलने की लड़ाई भी बन गया है। इस बार नए जिलों के कारण अलवर जिला परिषद में वार्डों की संख्या 39 रह गई है। परिसीमन हुआ है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation