‘शिक्षित मतदाता हमसे दूर हुए, आत्ममंथन करेंगे’, महाराष्ट्र में 5 में से 3 MLC सीटें हारने पर बोले फडणवीस के मंत्री
29 Oct 2026, 04:56 PM

‘शिक्षित मतदाता हमसे दूर हुए, आत्ममंथन करेंगे’, महाराष्ट्र में 5 में से 3 MLC सीटें हारने पर बोले फडणवीस के मंत्री

News Patrika
@newspatrika
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की पांच सीटों के नतीजों ने राज्य की सत्ताधारी ‘महायुति’ सरकार के भीतर खलबली मचा दी है। विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) ने 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में विधान परिषद की पांच में से तीन सीट जीत ली हैं। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन को दो सीट मिलीं। नागपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर भी भाजपा (BJP) को हार मिली है। इस नतीजे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान सामने आया है। भुजबल ने चुनाव परिणामों पर चिंता जताते हुए कहा कि महायुति और उनकी अपनी पार्टी को गंभीरता से विचार करना होगा कि आखिर कहां गलतियां हो रही हैं। शिक्षित मतदाता दूर कैसे हो गए? इसके लिए आत्ममंथन करने की जरूरत है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation