यूपी में गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- 'बात सीट की नहीं जीत की है'
Uttar Pradesh 04 Oct 2026, 11:47 AM

यूपी में गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- 'बात सीट की नहीं जीत की है'

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर दोनों ओर से नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं. इस बीच आज (रविवार) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "बात सीट की नहीं जीत की है,"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट लिखा, जिसके जरिए उन्होंने एक बार फिर गठबंधन पर अपनी राय दोहराई और सीट को लेकर टकराव की बात को नकारने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: 'पर्ची वाला बाबा भविष्य...', अखिलेश के सामने नीतू मैम ने क्यों कहा ऐसा?

अखिलेश यादव का पोस्ट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायरी के साथ शुरुआत करते हुए लिखा, "मकसद जब साफ हो तो हाथ-में-हाथ होता है, निगाह मंजिल पर हो तो सफ़र आसान होता है!. बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो."

उन्होंने जोर देते हुआ कहा, "फिर दोहराते हैं- बात सीट की नहीं जीत की है. ये जीत हमारे गठबंधन के दलों से बढ़कर हम सबकी उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी जो इसलिए लगातार संघर्षरत है कि साम्प्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र-संविधान-आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए और देश का सौहार्द फिर से खिलखिलाए, देश की तरक़्क़ी और खुशहाली फिर से मुस्कुराए." अंत में लिखा  जय संविधान-जय हिंदुस्तान!.

लगातार जारी है बयानबाजी

यहां बता दें कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं दोनों ओर के नेता अपने-अपने दावों में सीटों को लेकर एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं. कांग्रेस की ओर से सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम सीटों को लेकर दवाब बना रहे हैं. उधर सपा के कई नेता भी कांग्रेस को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत देते हुए संतोष की बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'हमारी पार्टी के दरवाजे...', सपा सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया ऑफर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation