05 Nov 2026, 08:58 PM
AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
ABP News
@abpnews

AISSEE 2027: अगर आप भी अपने बच्चों को सैनिक स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर आई है. दरअसल एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देश भर के 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय की ओर से अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन पाने के लिए योग्य छात्र के माता-पिता एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिना किसी लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है.

AISSEE 2027 का पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि      3 नवंबर 2026

बिना लेट फीस आवेदन के अंतिम तिथि     2 दिसंबर 2026

500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन        3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक

आवेदन पत्र में करेक्शन विंडो                  7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक

परीक्षा शहर की जानकारी                      11 जनवरी 2027

एडमिट कार्ड की तिथि (संभावित)            25 जनवरी 2027 से

परीक्षा की तारीख                                  31 जनवरी 2017

कक्षा 6 और 9 के लिए आयु सीमा और योग्यता

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए छात्रों की उम्र की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी. कक्षा 6 के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए. वही छात्र का कक्षा 5 में अध्ययन या पास होना अनिवार्य है. वहीं कक्षा 9 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए. प्रवेश के समय छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं में पास होना चाहिए.

नए सैनिक स्कूल में 40% और 60% सीटों का नियम

नए सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए दो अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है. इसमें पहली कैटेगरी ए है. इस कोटे के तहत देश भर के किसी भी स्कूल के योग्य छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं इसमें एडमिशन ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर होगा. इस कैटेगरी में 40% सीटों का नियम है. कैटेगरी बी में 60% सीटों का नियम है. इस कोटे का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो पहले से ही उस नए शैक्षणिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं. अगर यह सीटें खाली रहती है, तो इन्हें  कैटेगरी ए के तहत भरा जाएगा.

आवेदन के लिए कितनी लगेगी फीस?

AISSEE सैनिक स्कूल में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, एनसीएल, डिफेंस और एक्स सर्विस मैन कैटेगरी की उम्मीदवारों को 850 रुपये जमा करने होंगे. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 700 रुपये रखी गई है. वहीं तय समय के बाद आवेदन करने पर 500 रुपये की एक्स्ट्रा लेट फीस लगेगी.

ये भी पढ़ें-IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन

क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?

कक्षा 6 की परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी. वहीं इसमें कुल 125 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा 180 मिनट की होगी. जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे. कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में ही आयोजित होगी.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन पर क्लिक करें.

अब AISSEE 2027 ऑप्शन लिंक पर क्लिक करें.

लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से भरें.

अब फॉर्म के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट करें.

लास्ट में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.

ये भी पढ़ें-QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)