05 Nov 2026, 08:58 PM
Indian Railway Jobs: रेलवे ट्रेन मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इसमें सलेक्शन?
ABP News
@abpnews

भारतीय रेलवे में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है. रेलवे में कई ऐसे पद हैं, जिनके लिए ग्रेजुएशन के बाद आवेदन किया जा सकता है. इन्हीं में एक पद गुड्स ट्रेन मैनेजर का है, जिसे आमतौर पर ट्रेन मैनेजर भी कहा जाता है. इस पद पर काम करने वाले कर्मचारी मालगाड़ी के सुरक्षित संचालन और यात्रा के दौरान जरूरी रेलवे प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी संभालते हैं. खास बात यह है कि इस नौकरी में बेसिक सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं. आइए जानते हैं कि ट्रेन मैनेजर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए और चयन कैसे होता है.

कितनी मिलती है ट्रेन मैनेजर को सैलरी?

रेलवे के गुड्स ट्रेन मैनेजर पद को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-5 में रखा गया है. इसकी शुरुआती बेसिक सैलरी 29,200 रुपये प्रति माह होती है. इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता , मकान किराया भत्ता  और नियमानुसार अन्य सुविधाएं मिलती हैं. इस पद की खास बात रनिंग अलाउंस यानी किलोमीटर के आधार पर मिलने वाला भत्ता है. चूंकि ट्रेन मैनेजर की ड्यूटी ट्रेन के संचालन के साथ जुड़ी होती है, इसलिए ड्यूटी और तय नियमों के अनुसार यह भत्ता भी वेतन में शामिल होता है. इन सभी भत्तों को जोड़ने के बाद कुल सैलरी बेसिक पे से काफी ज्यादा हो जाती है. पर इन-हैंड सैलरी हर कर्मचारी की पोस्टिंग, ड्यूटी, भत्तों और कटौतियों के हिसाब से अलग-अलग होती है.

यह भी पढ़ें : IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन

कैसे होता है ट्रेन मैनेजर का सेलेक्शन?

ट्रेन मैनेजर की भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड  की एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के जरिए होती है. चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT-1 होती है. इसमें सामान्य जागरूकता, गणित और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से सवाल पूछे जाते हैं. इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 देना होता है. इसके बाद मेरिट और निर्धारित मानकों के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए अलग से टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट निर्धारित नहीं है. इस पद के लिए A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड जरूरी होता है, जिसमें आंखों की रोशनी और दूसरी स्वास्थ्य जांच के तय मानकों को पूरा करना पड़ता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. यानी किसी भी विषय से स्नातक करने वाले उम्मीदवार निर्धारित आयु सीमा और अन्य शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं. नवंबर 2026 में चल रही RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती के तहत गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद घोषित किए गए हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित RRB की आधिकारिक अधिसूचना में आयु सीमा, मेडिकल मानक, आरक्षण और अन्य शर्तें जरूर देख लें.

यह भी पढ़ें : UK Graduate Visa: भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)