Rajgarh, Madhya Pradesh
10 Oct 2026, 09:55 PM
नलों से पानी गायब, राजगढ़ नगर पालिका के बाहर तख्तियां लेकर बैठे पार्षद
News Patrika
@newspatrika
Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ शहर में पेयजल संकट को लेकर नगर पालिका परिषद के खिलाफ शहर की आमजन के साथ – साथ विपक्षी दल के जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार रात को पार्षदों के साथ साथ राजगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने नगर पालिका कार्यालय के गेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। हाथों में तख्तियां लेकर बैठे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए। बता दें कि, ये मामला शहर के वार्ड नंबर-6 का है, जहां बीते 4 दिन से नलों में पानी नहीं आने के कारण रहवासी खासा परेशान हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)