Rajasthan
12 Oct 2026, 09:56 PM
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का 'शक्ति सुरक्षा अभियान' शुरू
ABP News
@abpnews

नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा और डांडिया की धूम के बीच राजस्थान पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में है. इस दौरान उन मनचलों के खिलाफ एक्शन होगा जो पंडाल में आकर महिलाओं को परेशान करते हैं. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में 'शक्ति सुरक्षा अभियान' चलाया जा रहा है.

इस अभियान की कमान ADG कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार संभाल रही हैं. ADG ने सभी जिला SP और जयपुर-जोधपुर के DCP को सख्त निर्देश जारी किए हैं और कहा है कि गरबा खत्म होने के बाद भी हर बेटी की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है.

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला

क्या है योजना?

आयोजन स्थलों पर महिला हेल्पलाइन, राजकॉप और अन्य आवश्यक पुलिस संपर्क माध्यमों की जानकारी वाले पोस्टर और क्यूआर कोड प्रदर्शित पहले ही लगा दिए जायेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तत्काल पुलिस की सहायता ले सकें. इस अभियान के 7 बड़े बिंदू हैं जिससे मनचलों की हरकतों पर वार किया जाएगा. राजस्थान पुलिस का साफ संदेश है कि नवरात्रि में भक्ति करो, मनचलों की कोई जगह नहीं. अगर जरा भी बदमाशी की तो सीधे सलाखों के पीछे जाना होगा.

अभियान के 7 बड़े वार - मनचलों पर सीधा प्रहार

सबसे पहले कालिका टीम और डिकॉय ऑपरेशन से घेराबंदी की योजना:  इसके तहत भीड़भाड़ वाले गरबा स्थलों पर कालिका पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती कर दी गई है. सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भीड़ में मौजूद हैं. छेड़छाड़ करते पकड़े गए तो मौके पर ही कार्रवाई.

दूसरा, हर पंडाल में महिला हेल्प डेस्क: इसके तहत प्रमुख गरबा स्थलों पर महिला हेल्प डेस्क एक्टिव है. राजकॉप, 1090, 112 हेल्पलाइन के पोस्टर और QR कोड हर एंट्री गेट पर लगाए जा रहे हैं ताकि एक क्लिक पर पुलिस मदद पहुंचे.

तीसरा, आयोजकों की भी जिम्मेदारी तय करना:  बड़े आयोजकों के साथ पुलिस की मीटिंग हो चुकी है. हर आयोजन स्थल पर CCTV, सिक्योरिटी वॉलंटियर्स की लिस्ट और ID पास से एंट्री अनिवार्य कर दी गई है.

चौथा, पार्किंग से पंडाल तक निगरानी: अंधेरे का फायदा उठाने वालों पर नजर रखने के लिए पार्किंग, एंट्री-एग्जिट और आने-जाने वाले रास्तों पर तेज रोशनी और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है.

पांचवा, ऑटो-टैक्सी भी बने पुलिस के साथी: ऑटो-टैक्सी चालकों की बैठक लेकर उन्हें अलर्ट किया गया है. हर ऑटो पर महिला हेल्पलाइन का स्टीकर लगाया जा रहा है. संदिग्ध दिखा तो सीधे पुलिस को सूचना.

छठा, Y-CLG और सुरक्षा सखियां मैदान में: पुलिस अकेली नहीं है इस मिशन में बल्कि Y-CLG सदस्य और सुरक्षा सखियों को भी अभियान से जोड़ा गया है. सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर लगातार जागरूकता अभियान चल रहा है.

सातवां, ASP करेंगे निगरानी, बेस्ट टीम को मिलेगा सम्मान: पूरे अभियान की मॉनिटरिंग ASP लेवल के अधिकारी कर रहे हैं. महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट काम करने वाली कालिका टीमों को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा.

जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)