Rajasthan
12 Oct 2026, 09:56 PM
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
ABP News
@abpnews

भरतपुर में खनन के विवाद में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जिससे इलाके में सनसनी मच गई है. ये इलाका मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जनपद है. इस घटना के बाद से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे.

रविवार देर शाम पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना अपने क्रेशर प्लांट पर थे. इस दौरान 70 से 80 की संख्या में लोगों ने प्लांट पर हमला बोल दिया. हमले में पूर्व विधायक अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए.

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास

लाठी डंडों और ईंट पत्थरों से किया हमला

आरोप है कि हमलावरों ने इन दोनों के साथ ही प्लांट में मौजूद कई अन्य लोगों पर लाठी डंडों और ईंट पत्थरों से हमला किया. पूर्व विधायक की पत्नी का आरोप है कि उन्हें गोली भी मारी गई. यह भी आरोप है की घटना की सूचना दिए जाने के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. बाद में गगन शर्मा को भरतपुर शहर और पूर्व विधायक को जयपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई.

रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद

भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे. क्रेशर संचालक को लेकर पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और स्थानीय ग्रामीणों के बीच रास्ते को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था. ग्रामीण पिछले कई दिनों से धरने पर थे. पूर्व विधायक ने धरने को खत्म करा दिया था. रविवार को यह मामला और बिगड़ गया था. पूर्व विधायक अतर सिंह पत्नी व अन्य सहयोगियों के साथ खुद क्रेशर प्लांट पर गए थे. यहीं 70-80 लोगों ने उनपर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

कांग्रेस ने साधा निशाना

अब कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या के बहाने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना है कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में बीजेपी के ही पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या बेहद गंभीर मामला है. इससे साफ है कि सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई कंट्रोल नहीं रह गया है. अगर बीजेपी के बड़े नेता ही सुरक्षित नहीं है और पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर पा रही है तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है.

बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)