Nykaa Q2 Results: नायका का मुनाफा 3 गुना से ज्यादा बढ़ा, रेवेन्यू 28% उछला, फैशन बिजनेस में हुई अच्छी कमाई
04 Nov 2026, 06:52 PM

Nykaa Q2 Results: नायका का मुनाफा 3 गुना से ज्यादा बढ़ा, रेवेन्यू 28% उछला, फैशन बिजनेस में हुई अच्छी कमाई

News Patrika
@newspatrika
ब्यूटी और फैशन प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी नायका के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही काफी अच्छी रही है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 207 फीसदी बढ़कर 101 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने इस दौरान अपने ब्यूटी और फैशन दोनों कारोबार में अच्छी ग्रोथ हासिल की है। नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures ने बुधवार को जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का ऑपरेशन से राजस्व बढ़कर 3,006 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,346 करोड़ रुपये था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation