Laptop Buying Tips: लंबी बैटरी और स्मार्ट AI का कॉम्बो! 1 लाख के बजट में Dell-HP के नए लैपटॉप लॉन्च
06 Nov 2026, 02:51 PM

Laptop Buying Tips: लंबी बैटरी और स्मार्ट AI का कॉम्बो! 1 लाख के बजट में Dell-HP के नए लैपटॉप लॉन्च

ABP News
@abpnews

Laptop Buying Tips: आज के दौर में लोग पीसी के बजाय लैपटॉप खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. क्योंकि लैपटॉप को कहीं भी ले जाना काफी आसान होता है जिससे लोगों का काम नहीं अटकता. आजकल ज्यादातर लोग अच्छे बैटरी बेकअप वाला लैपटॉप लेते हैं. अगर आप भी एक बढ़िया ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो बिना चार्जर लगाए घंटों तक चले तो आपके लिए शानदार खबर है. भारत के दो सबसे भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड्स Dell और HP ने भारतीय बाजार में अपने नए AI लैपटॉप्स उतार दिए हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि इन प्रीमियम और स्मार्ट लैपटॉप को खरीदने के लिए आपको अपनी जेब बहुत ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी.क्योंकि इनकी शुरुआती कीमत एक लाख रुपये से भी कम रखी गई है. Dell ने जहां अपना नया Dell 14S पेश किया है, वहीं HP ने HP OmniBook 5 और HP ProBook 4 G2iS को मार्केट में उतारा है. चलिए आपको बताते हैं इनकी खासियतें.

4 कलर्स और 21 घंटे की बैटरी के साथ आया Dell 14S

सबसे पहले बात करते हैं Dell के नए लैपटॉप Dell 14S की जिसे कंपनी ने 4 बेहद स्टाइलिश कलर्स लेनिन, डस्टी रोज, वॉश्ड डेनिम और वेलवेट ग्रीन में लॉन्च किया है. एल्युमीनियम बॉडी से बना यह लैपटॉप सिर्फ 13.5 मिलीमीटर पतला है और इसका वजन महज 1.15 किलोग्राम है यानी इसे बैग में लेकर घूमना बेहद आसान है. इसमें 14 इंच का 2.8K रेजॉलूशन वाला शानदार डिस्प्ले मिलता है.

जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ मूवी देखने का मजा दोगुना कर देता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें इंटेल कोर 5 और कोर 7 (सीरीज 3) प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी 21 घंटे तक का बैकअप देती है. इसकी शुरुआती कीमत 79990 रुपये रखी गई है और सिर्फ 499 रुपये एक्स्ट्रा देकर आप एक साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी ले सकते हैं.

सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलेगा HP Omnibook 5

वहीं एचपी ने कॉलेज स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए HP Omnibook 5 पेश किया है. जो AI-रेडी परफॉर्मेंस से लैस है. इसमें इंटेल कोर 7 प्रोसेसर के साथ 16 टॉप्स (TOPS) की क्षमता वाला इन-बिल्ट एनपीयू लगाया गया है. जो AI से जुड़े कामों को चुटकियों में निपटा देता है. इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है; कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 42 घंटे तक का लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

महज 1.16 किलो वजनी और 11.77 मिलीमीटर पतले इस लैपटॉप का हिंज 180 डिग्री तक सीधा मुड़ जाता है. इसमें OLED डिस्प्ले, फुल HD आईआर कैमरा और पॉली स्टूडियो ऑडियो के साथ बॉक्स में 65 वॉट का मिनी GaN चार्जर भी मिलता है. 4 खूबसूरत रंगों में आने वाले इस लैपटॉप की बुकिंग 10 नवंबर से शुरू होगी. वैसे तो इसकी कीमत 109999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के साथ आप इसे सिर्फ 79999 रुपये में घर ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Phone Safety Tips: फोन चोरी होने पर भी चोर नहीं कर पाएगा स्विच ऑफ, अभी ऑन करें यह सेटिंग

इन लोगों के लिए बढ़िया है HP Probook 4 एआई पीसी

अगर आप कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करते हैं या बिजनेस के लिए एक तगड़ा लैपटाॅप चाहते हैं,.तो एचपी का दूसरा मॉडल HP Probook 4 G2iS आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह भी एक AI-रेडी पीसी है. जिसे प्रीमियम एल्युमीनियम डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. यह लैपटॉप 12 मिलीमीटर पतला है और इसका वजन मात्र 1.18 किलोग्राम है. इसमें भी आपको 14 इंच का 2.8K ओलेड डिस्प्ले मिलता है. जिसमें कलर्स एकदम असली और चमकदार दिखते हैं.

हैवी मल्टीटास्किंग के लिए इसमें इंटेल कोर 7 प्रोसेसर के साथ 32 जीबी तक की बड़ी रैम और 1 टीबी का स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. इसमें 70Whr की पावरफुल बैटरी लगाई गई है. यह लैपटॉप मिस्ट सिल्वर, एटमॉस्फेरिक ब्लू और एक्लिप्स ग्रे जैसे तीन क्लासी फिनिश में आता है. इसकी शुरुआती कीमत 86000 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation