06 Nov 2026, 02:51 PM
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
ABP News
@abpnews

WhatsApp AI Image Expansion : फोटो अच्छी हो, लेकिन उसके फ्रेम में आसपास का पूरा नजारा न आ रहा हो तो कई बार फोटो शेयर करने का मन नहीं करता है. खासकर जब किसी लैंडस्केप या स्क्वायर फोटो को WhatsApp Status पर लगाना हो और वह पूरी स्क्रीन पर दिखाई न दे. अब इस परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp एक नया AI फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स किसी दूसरी ऐप का सहारा लिए बिना अपनी फोटो का साइज बढ़ा सकेंगे. इसके लिए Meta AI की मदद ली जाएगी, जो फोटो के किनारों पर नया विजुअल कंटेंट तैयार करेगा. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग iPhone यूजर्स के लिए की जा रही है. तो आइए जानते हैं कि WhatsApp पर  iPhone यूजर्स के लिए कौन-सा नया फीचर आ रहा है.

WhatsApp पर iPhone यूजर्स के लिए कौन-सा नया फीचर आ रहा है

iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp एक नया AI-पावर्ड इमेज एक्सपेंशन फीचर टेस्ट कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स बिना किसी दूसरी फोटो एडिटिंग ऐप का इस्तेमाल किए WhatsApp के अंदर ही अपनी फोटो का साइज बढ़ा सकेंगे. यह फीचर Meta AI की मदद से फोटो के किनारों पर नए विजुअल तैयार करेगा और उसे 9:16 के वर्टिकल फॉर्मेट में बदल सकेगा. इससे खासतौर पर लैंडस्केप और स्क्वायर फोटो को WhatsApp Status पर फुल स्क्रीन में शेयर करना आसान होगा. फिलहाल इसकी टेस्टिंग कुछ iPhone बीटा यूजर्स के साथ की जा रही है.

कैसे काम करेगा यह नया फीचर

इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले WhatsApp पर किसी चैट में फोटो शेयर करने के लिए चुननी होगी. इसके बाद फोटो ऐप के ड्रॉइंग एडिटर में खुलेगी, जहां एडिटिंग के दूसरे ऑप्शनों के साथ इमेज एक्सपैंड करने का ऑप्शन भी दिखाई देगा. इसे चुनते ही Meta AI फोटो के कंटेंट और उसके आसपास के सीन को समझ कर फोटो के किनारों पर नए विजुअल डिटेल्स जोड़ेगा. इस तरह फोटो को बिना उसकी मेन थीम बदले 9:16 के वर्टिकल फॉर्मेट में तैयार किया जा सकेगा. यह प्रक्रिया कुछ सेकंड में पूरी होगी. इसके बाद तैयार फोटो एडिटर में दिखाई देगी, जहां यूजर उसे देखने के बाद शेयर करने का फैसला कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें - BGMI Air Launch : गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने

फोटो शेयर करने से पहले मिलेगा प्रीव्यू

इस फीचर में यूजर्स को तैयार की गई फोटो पर पूरा कंट्रोल भी मिलेगा. Meta AI के प्रोसेस पूरा करने के बाद फोटो अपने आप किसी चैट में नहीं भेजी जाएगी. पहले उसका प्रीव्यू दिखाया जाएगा. अगर यूजर को AI से तैयार किया गया रिजल्ट पसंद नहीं आता है, तो वह Undo बटन की मदद से पुरानी फोटो पर वापस जा सकेगा. इसके अलावा एक और वर्जन तैयार करने का ऑप्शन भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें - YouTube Tamba App : फॉलोअर्स से प्राइवेट चैट तक, YouTube के नए ऐप Tamba में क्या होगा खास?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7
Comments (0)